जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).भारत देश का राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भडकी हिंसा के संबंध में गांव एंव क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने मालखरौदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अब्दुल शरीफ खान के अध्यक्षता मे आयोजित की गयी थी।पुलिस थाने पर गिने-चुने गणमान्य जन के बीच हुई शांति समिति की बैठक औपचारिक रही। बैठक में आए दिन गणमान्य लोगों की कमी ने कई प्रश्न खड़े कर दिए।दरअसल इसकी मुख्य वजह विभाग द्वारा सूचना देने के लिए विशेष ध्यान नही देने के साथ-साथ ही गणमान्य लोगों को समय पर सूचना नहीं देना है।शांति समिति की बैठक धीरे-धीरे अपना उद्देश्य खोते नजर आ रही है।जिले के अधिकारियों द्वारा भले ही शांति समिति की बैठक को लेकर प्रयास किए जा रहे है।लेकिन जमीनी स्तर पर यह असफल साबित हो रही है।बैठक मे थाना प्रभारी अब्दुल शरीफ खान,मालखरौदा सरपंच जितेन्द्र बहादूर के अलावा महज सात लोग शामिल हुए थे।थाना परिसर मे खाली कुर्सी पडा था।जिसमे बैठने वाला कोई नही था।शांति समिति का बैठक जिम्मेदारो व्दारा विशेष ध्यान नही देने के वजह से महज औपचारिक साबित हुआ।आने वाला समय मे शांति समिति के बैठक को प्रभावशाली बनाने विभागीय जिम्मेदारो को सक्रियता से लोगो बैठक होने के दिवस का कुछ दिन पूर्व ही सूचना प्रदान करने विशेष ध्यान देने का आवश्यकता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal