सुनिल बर्मन@मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).शनिवार 30 जनवरी को दोपहर का लंच के समय 1:30 बजे के बाद एचकेपी 24 न्यूज टीम व्दारा 10 शासकीय शालाओ का विशेष दौरा की गयी।एचकेपी 24 न्यूज टीम ने शासकीय बालक प्राथमिक शाला फगुरम,शासकीय कन्या प्राथमिक शाला फगुरम,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सारसकेला,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारसकेला,शासकीय प्राथमिक शाला सारसकेला,शासकीय प्राथमिक शाला अण्डा,शासकीय प्रथामिक शाला पुरानी बस्ती अण्डा,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अण्डा,शासकीय प्राथमिक शाला चरौदी एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदी का दौरा किया।तब शासकीय बालक प्राथमिक शाला फगुरम,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सारसकेला,शासकीय प्राथमिक शाला सारसकेला,शासकीय प्राथमिक शाला अण्डा,शासकीय प्रथामिक शाला पुरानी बस्ती अण्डा एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अण्डा मे लंच होने के पश्चात् नियम विरुध्द छूट्टी देने का जानकारी मिला।वही शालाओ मे ताला लटका हुआ था।आस-पास के लोगो ने कहा कि लंच होने के बाद बच्चो को छूट्टी देकर स्कूल मे ताला लगाकर शिक्षकगण चले गये।इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला चरौदी एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदी,शासकीय कन्या प्राथमिक शाला फगुरम एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारसकेला का संचालन जारी था।इन 4 शासकीय शालाओ के प्रभारियो ने नियमानुसार शाला का संचालन जारी रखा था।वही इनके आस पास वाले 6 शासकीय शालाओ मे लंच होने के पश्चात् निर्धारित समय तक शाला का संचालन जारी नही रखते हुए नियम विरुध्द मन मौजी शैली अपनाते हुए शाला का छूट्टी दे दिया।ऐसे लापरवाही पूर्वक मन मौजी तरिका से कार्य करने वाले शिक्षको के खिलाफ उचित कार्रवाही करने का आवश्यकता है।ताकि अपने मन मौजी शैली मे सुधार करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय तक शाला का संचालन करने ध्यान देवे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal