सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंच,सरपंच,जनपद पंचायत सदस्य एंव जिला पंचायत सदस्य हेतु आरक्षण हुआ था।इसी के तहत् ग्राम पंचायत ठाकुरपाली का सरपंच पद अनुसुचित जन जाति के लिए आरक्षित हुआ था।लेकिन ग्राम पंचायत ठाकुरपाली अंतर्गत आने वाला गांव ठाकुरपाली,सेमराडीह एंव हरदीडीह मे अनुसुचित जन जाति का कोई भी मतदाता नही होने के कारण सरपंच पद के लिए इन गांवो के मतदाताओ ने मतदान नही किया है।वही पंच,जनपद पंचायत सदस्य एंव जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सभी मतदाताओ ने मतदान किया।अभी ग्राम पंचायत ठाकुरपाली को सरपंच नही मिल पाया है।ग्राम पंचायत के मतदाताओ ने अपने ग्राम पंचायत को सरपंचयुक्त बनवाने के लिए जल्द से जल्द सरपंच पद के लिए नया सिरे से आरक्षण करवाने का मांग किया है।ठाकुरपाली ग्राम पंचायत के मतदाताओ ने सरपंच पद का आरक्षण प्रक्रिया मे जिस-जिस वर्ग के मतदाता ठाकुरपाली,सेमराडीह गांव एंव हरदीडीह मे है।उसी को आरक्षण प्रक्रिया मे शामिल करने का निवेदन किए है।ताकि सरपंच पद जिस वर्ग के लिए आरक्षित हो।उस वर्ग के मतदाता ठाकुरपाली,हरदीडीह एंव सेमराडीह गांव मे उपलब्ध रहे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal