Breaking News

कांकेर:-बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी प्रतिबंधित दवाईयां…पुलिस अधीक्षक कांकेर भोज राम पटेल ने अपराधों का रोकथाम एंव युवाओं को  नशे की आदत से बचाने के लिए की अभिनव पहल…

सुनिल बर्मन@कांकेर(एचकेपी 24 न्यूज).युवा वर्ग में नशे की आदत और बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री भोजराम पटेल ने प्रतिबंधित दवाईयां बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बेचने के निर्देश मेडिकल स्टोर संचालकों को दिए है।पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री पटेल ने आज कांकेर जिले के मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक लेकर उन्हें प्रतिबंधित मादक दवाईयों की बिक्री नहीं करने के संबंध मे सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि मेडिकल स्टोर में बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री की जा रही थी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से कहा कि प्रतिबंधित दवाईयों की स्टॉक पंजी संधारित की जाए। तय मात्रा से अधिक प्रतिबंधित दवाईयों का भण्डारण नहीं किया जाए।श्री पटेल ने कहा कि युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य को देखते हुए इन दवाओं को डॉक्टर की पर्ची के आधार पर ही बिक्री की जाए। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही इस पहल में सहयोग देने की अपील की। मेडिकल स्टोर संचालकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए। पुलिस के दिशा-निर्देशों और इस संबंध में कानूनी प्रावधानों का पालन करने की सहमति व्यक्त की। बैठक में 60 से अधिक मेडिकल स्टोर संचालक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …