सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).जिले के मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की लापरवाही वाले मामले पर नया ट्विस्ट आया है।जिसमें मरीज ने अब शपथ पत्र के साथ अपना बयान दिया हैं,कि उन्हें गुमराह करके कुछ लोग अपनी निजी दुश्मनी को भुनाने के लिए मरीज को सामने करके डॉक्टर एंव अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।मरीज एंव उनके परिजनों ने लिखित में शपथ पत्र के साथ अपना बयान दिया है।जिसमें उनका कहना है,कि वो लोग डॉ कृष्णा सिदार से नही मिले है।उनसे किसी भी प्रकार से पैसे की मांग नहीं किया है।जब कुछ लोग उनसे बयान ले रहे थे।विडियो बना रहे थे।उन्हीं लोगों ने डॉ कृष्णा सिदार का नाम बोलने के लिए कहा था।इसीलिए डॉक्टर साहब का नाम बोल दिए थे।हमको मालूम नही था कि राजनीतिक षड्यंत्र एंव द्वेष वश डॉ साहब को फंसाया जा रहा है।
विदित हो,कि मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्व में बहुंत ही जर्जर हालत में था।यहां स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर कुछ भी नही था।जैसे ही डॉक्टर कृष्णा सिदार मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ हुए
उसके पश्चात् अस्पताल में काफी सुधार हुआ है।अस्पताल का जीर्णोद्धार भी किया गया।वर्तमान में शासकीय अस्पताल किसी निजी अस्पताल से कम नहीं है।लेकिन समय का दौर बदला।वही अस्पताल में नए स्टाफ आने के पश्चात् से राजनीति का अखाड़ा बनते नजर आ रहा है।अपनी निजी स्वार्थ के लिए अस्पताल को एक ओर जहां बदनाम किया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर कुछ पद की लोभ में मरीजों के ईलाज को भी भूल जा रहे हैं।वही आए दिन नए-नए षड्यंत्र करके अस्पताल एवं चिकित्सक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।मरीज एंव उनके परिजनों के शपथ पत्र प्रस्तुत करने पश्चात् यह बात स्पष्ट होता है,कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा मे सब कुछ ठीक नही है।जो हो रहा है।अच्छा नही हो रहा है।इससे सीधे तौर पर उपचार कराने सीएचसी मालखरौदा पहुंचने वाले मरीजो को नुकसान उठाने को पडेगा।ऐसे लोग जो शासकीय अस्पताल एंव चिकित्सा अदिकारी को बदनाम करने लगे है।उन पर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाही करने का आवश्यकता है।जिससे कि शासकीय अस्पताल एंव किसी चिकित्सक को बदनाम करने का साजिश पर रोकथाम लग सके।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा का स्थिति सामान्य हो सके।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal
