सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).स्थानीय थाना चौक- घोघरी एंव स्थानीय थाना चौक-भदरी चौक मार्ग मे आए दिन दो-दो तीन-तीन किलोमीटर तक वाहनो का लम्बी-लम्बी कतारे लगे नजर आता है।ऐसा होने का मुख्य कारण यह है,कि 24 घण्टा बडे-बडे वाहनो का आवागमन होता है।बडे-बडे वाहनो मे सरिया सहित अन्य वजनी भारी सामग्री परिवहन करती है।आवागमन करने के दौरान किसी एक बडे वाहन मे कुछ खराबी आ जाने पर वाहनो का लम्बी-लम्बी कतार लग जाता है।जब तक उस बडे वाहन को ठीक नही कर दी जाती है या उस स्थल से किनारे नही कर दी जाती है।तब तक लम्बी-लम्बी कतार बहुंत समय तक लगे रहता है।उस दौरान मार्ग मे सामान्य वाहन के साथ-साथ कोई आपतकालीन वाला वाहन भी नही गुजर पाता है।वही डभरा सघन आवासीय क्षेत्र होने के कारण लगातार दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।यहां शैक्षणिक संस्था संबंधित आवागमन सुबह 6 बजे से 7.00 बजे, 10 बजे से 11 बजे, 1 बजे से 2 बजे व 5 बजे 6 बजे शाम तक होती है। कार्यालयीन आवागमन 10 बजे से शाम 5 बजे तक तथा व्यवसायिक आवागमन शाम को 6 बजे से रात्रि 11बजे तक रहता है।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष हिन्देश कुमार यादव ने आम नागरिको को सडक दुर्घटना का शिकार होने से सुरक्षित बचाने के लिए बडे-बडे वजनी भारी वाहनो का सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक डभरा सघन आवासीय क्षेत्र का मार्ग मे आवागमन करने पर प्रतिबंध लगाने आवश्यक कार्रवाही करने पत्र लिख कर कलेक्टर एंव एस पी से मांग किया है।ताकि बडे-बडे वाहनो का 24 घण्टा आवागमन करने के कारण सडक हादसा का शिकार ना बन सके।वही राहगीरो को आए दिन जाम के कारण वाहनो का लम्बी-लम्बी कतार लगने के कारण होने वाला समस्या से मुक्ति मिल सके।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal