Breaking News

डभरा:-एचकेपी 24 न्यूज एंव हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के मुख्य सचिव सुनिल कुमार बर्मन के नेतृत्व मे टीम ने की शासकीय प्राथमिक शाला केनाभांठा,शासकीय प्राथमिक शाला बरभांठा,शासकीय प्राथमिक शाला भेडीकोना,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेडीकोना,शासकीय प्राथमिक शाला नावापारा(डभरा),शासकीय प्राथमिक शाला उपनी,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपनी,शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साराडीह,शासकीय प्राथमिक शाला पतेरापाली साराडीह एंव शासकीय उच्च माध्यमिक शाला साराडीह का दौरा,,सभी शासकीय शालाओ का दरवाजा मे शाला संचालन होने का नियमानुसार समय के दौरान लटके मिला ताला,,हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष हिन्देश कुमार यादव ने शैक्षणिक जिला सक्ति डीईओ से की शासन व्दारा अवकाश घोषित नही किए जाने के बावजूद नियम विरुध्द अवकाश देकर शाला का दरवाजा मे ताला लटकवाने वाले शिक्षको के खिलाफ उचित कार्रवाही करने की मांग…

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).बुधवार 15 जनवरी को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक hkp24news.com टीम एंव हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के मुख्य सचिव सुनिल कुमार बर्मन ने डभरा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्रामो एंव नगर मे संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक शाला केनाभांठा,शासकीय प्राथमिक शाला बरभांठा,शासकीय प्राथमिक शाला भेडीकोना,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेडीकोना,शासकीय प्राथमिक शाला नावापारा(डभरा),शासकीय प्राथमिक शाला उपनी,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपनी,शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साराडीह,शासकीय प्राथमिक शाला पतेरापाली साराडीह एंव शासकीय उच्च माध्यमिक शाला साराडीह का दौरा किया।इस दौरान इन सभी शासकीय शालाओ मे शासकीय अवकाश नही होने के बावजूद नियम विरुध्द शाला संचालन होने का निर्धारित समय मे शालाओ का दरवाजा मे ताला लटका मिला।जब छात्र-छात्राओ से चर्चा की गयी।तब नाम किसी को नही बताने के शर्त पर छात्र-छात्राओ ने बताया कि शाला के शिक्षकगण छात्र-छात्राओ के ईच्छा जाने बीना ही अवकाश देकर शाला के दरवाजा मे ताला लगा दिया।शाला के छात्र-छात्रा शाला का संचालन नियमानुसार समय तक हो।ऐसा छात्र-छात्रा चाहते थे।लेकिन छात्र-छात्राओ के ईच्छा को किनारे कर नियम विरुध्द शाला मे अवकाश दे दी गयी।छात्र-छात्राओ से मिली जानकारी अनुसार इन शासकीय शालाओ के शिक्षको को छात्र-छात्राओ के पढाई-लिखाई कार्य से कोई मतलब नही है।जो मन मौजी कर रहे है।शिक्षको के लापरवाही मन मौजी नियम विरुध्द शाला संचालन होने का समय के दौरान शाला का अवकाश दे दी गयी।जिसको लेकर हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष हिन्देश कुमार यादव ने नाराजगी व्यक्त किया है।वही शैक्षणिक जिला सक्ति को मामला के बारे मे जानकारी देकर इन सभी शासकीय शालाओ का नियम विरुध्द कार्य करने वाले शिक्षको के खिलाफ उचित कार्रवाही करने का मांग किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …