सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर मालखरौदा में पदस्थ तहसीलदार श्री कृष्णकुमार लहरे ने बेजाकब्जा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत सिंघरा में अतिक्रमित करीब 13 एकड़ शासकीय भूमि को आज मुक्त कराने की प्रभावी कार्यवाही किया।सिंघरा के ग्रामीणों द्वारा इस भूमि पर वर्षो से बेजाकब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा था। तहसीलदार श्री लहरे ने इस जमीन को मुक्त कराने अतिक्रमण कारियों सहित सी.ई.ओ. जनपद पंचायत मालखरौदा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सकारात्मक चर्चा की और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की सफल कार्यवाही किया। तहसीलदार द्वारा इस भूमि का उपयोग ग्राम सिंघरा में मवेशियों के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के अंतर्गत गौठान बनाने के उद्देश्य से मुक्त कराया गया है। चूंकि नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना शासन की महत्वाकांक्षी और स्थानीय ग्रामीणों के आर्थिक विकास की योजना है। इस कारण अतिक्रमणकारियों द्वारा बेजाकब्जा हटाने की कार्यवाही में दुराग्रह अथवा अनावश्यक हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की गई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal