सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि धान खरीदी हेतु निर्धारित शेष दिनों में सभी किसानों के धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए शेष बचे हुए दिनों और शेष किसानो की संख्या के आधार पर प्रतिदिन टोकन जारी करने के लिए किसानों की संख्या तय कर लें और उसी के अनुरूप किसानों को टोकन जारी करने की कार्रवाई करें।कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित धान खरीदी की समीक्षा बैठक में बैंक पर्यवेक्षक, धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा उक्ताशय के निर्देश दिये गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, जिला पंचायत के सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
धान का उठाव शीघ्र करेंः-
बैठक में कलेक्टर ने ऐसे खरीदी केन्द्र जहां गत दिवस आकस्मिक बारीश से धान भीग गये हैं, उनका उसना चांवल के लिए मिलरों से शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बताया कि उठाव के लिए मिलरों को एक लाख क्विंटल धान का डिलीवरी आर्डर जारी किया जा चुका है। उन्होंने ऐसे केंद्र जहां धान अधिक गीले हुए हैं, खरीदी केन्द्रों की सूची सहकारी बैंक प्रबंधक को देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने धान के स्टैक में लगे कैप कव्हर हटाने के निर्देश दिये ताकि धान की नमी धूप में सूख सके। बैठक में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान के भुगतान की स्थति की जानकारी ली और भुगतान जहां अधिक शेष है, ऐसी सहकारी समितियों की जानकारी देने के निर्देश दिये। ताकि भुगतान की शीघ्र कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए पहले लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने कहा। बैठक में बताया गया कि अब तक करीब 90 हजार किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर ने प्रतिदिन खरीदे गये धान की सिलाई और उसका स्टैक लगाने के निर्देश दिये।
HKP24News Online News Portal