सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).मंगलवार 24 दिसम्बर को धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा जिले के 2 धान खरीदी केन्द्रों से 303 क्विंटल अवैध धान जप्त करने का कार्रवाई की गई।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में जिले में उड़नदस्ता और धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा अवैध धान के संग्रहण, परिवहन करने वालों और कोचियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में गत मंगलवार को सहायक खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने डभरा विकास खंड के धान उपार्जन केन्द्र फरसवानी में बाबूलाल द्वारा केंद्र में लाए गए धान , पंजीकृत और बोए गए रकबे सहित अन्य वांछित जानकारी ली गई।इस दौरान बाबूलाल द्वारा 303 क्विंटल धान के संबंध में संतोषजनक, प्रमाणिक जवाब नहीं देने पर सहायक खाद्य अधिकारी जायसवाल ने पंचनामा तैयार कर धान जप्त करने की कार्रवाई की गई। जप्त किए गए 263 क्विंटल धान बाबूलाल को सुपुर्दगी में दिया गया। इसी प्रकार विकासखंड अकलतरा के धान उपार्जन केंद्र- किरारी में 125 कट्टी अवैध धान किसान के द्वारा लाया जाने पर सहायक पंजीयक सहकारिता सी.जायसवाल की उपस्थिति मे धान को जप्त करने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर धान खरीदी नोडल अधिकारी. पांडेय, सहायक खाद्य अधिकारी विनय कुजर, नायब तहसीलदार आर. ठाकुऔर सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री वाई.द्विवेदी उपस्थित थे।
104 क्विंटल अमानक धान वापस –
धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा गत दिवस पामगढ़ विकास खंड के धान खरीदी केन्द्र चोरभट्ठी में कृषक राजेशकुमार द्वारा लाए गए 32 क्विंटल और टिहली का 72 क्विंटल धान अमानक होने के कारण वापस करने की कार्रवाई सहायक खाद्य अधिकारी कुजुर द्वारा की गई।
चांपा सतर्कता दल ने किया उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण-
कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चाम्पा के मार्गदर्शन में अनुविभाग चाम्पा अन्तर्गत सतर्कता दल के खाद्य निरीक्षक ,सहकारिता विस्तार अधिकारी बम्हनीडीह द्वारा मंगलवार को धान उपार्जन केंद्र सोंठी, बम्हनीडीह, तालदेवरी, बिर्रा, बंसूला, करनौद का निरीक्षण किया गया। केंद्रों में सही ड्रेनेज, स्टेंसिल धान की बोरियो में लगा पाया गया। केंद्र प्रभारी को धान की स्टैकिंग निर्देशानुसार लगाने के निर्देश दिए गए। खरीदे गए धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से कम पाई गई।
Check Also
कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…
🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …
HKP24News Online News Portal