Breaking News

कोरिया:-मुर्गी,अण्डा एवं बतख खाने से परहेज करें-कलेक्टर…

सुनिल बर्मन@कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज).जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हेचरी बैकुण्ठपुर में एवीयन एन्फ्लुएन्जा से मुर्गियों के मृत्यु होने की पुश्टि भोपाल के लैब में होने के पश्चात शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शासकीय हेचरी बैकुण्ठपुर में रखे गये सभी 3 हजार मुर्गियों, 4 हजार चूजों एवं 2 हजार 500 अण्डे सहित 40 क्विंटल दाने आदि को नश्ट किया जा रहा है। बैकुण्ठपुर के हेचरी के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले मुर्गी पालकों की लगभग 700 मुर्गियों को भी विधिवत नश्ट किया जा रहा है। इनके मालिकों को षासन के प्रावधानानुसार मुआवजा राषि भी प्रदान की जा रही है। कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि एहतियात के तौर पर मुर्गी, अण्डा एवं बतख खाने से बचें। यद्यपि अभी तक हेचरी के बाहर संक्रमण होने की कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेचरी से लगे क्षेत्र का डोर-टू-डोर सर्वे कर व्यक्तियों में संक्रमण की निगरानी की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज बैकुण्ठपुर के 300 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे करने पर कोई लक्षण नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि जिस किसी को भी सर्दी, खासी के साथ तेज बुखार के लक्षण दिखाई दें, तत्काल चिकित्सा लाभ लें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को बैकुण्ठपुर हेचरी के बाहर 10 किलोमीटर की परिधि तक निगरानी रखने तथा चिकित्सा टीम भेजने हेतु निर्देशित किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …