Breaking News

जांजगीर-चांपा:-आरबीसी 6-4 के तहत 28 लाख रूपए की मदद मंजूर…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में 07 मृतकों के निकटतम् वारिस् के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 28 लाख रूपए की सहायता राशि मंजूर की गयी है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जांजगीर तहसील के ग्राम पाली की शाजदा बेगम, ग्राम नवापारा के श्री राहुल कंवर और जालीराम साहू की मृत्यु की प्रकरण में यह मदद राशि जारी की गयी है। इसी प्रकार अकलतरा तहसील के ग्राम करूमहू की श्रीमती नीलमणी, ग्राम कोटमी सोनार निवासी कुमारी श्यामा बाई और सक्ती तहसील के ग्राम भोगाडीह के श्री सुरेन्द्र सिंह भैना के निकटतम वारिस के लिए सहायता राशि मंजूर की गयी है। प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपए के मान से स्वीकृति दी गयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …