सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्ग दर्शन में रविवार 15 दिसंबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने जनपद पंचायतों के सीईओ को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए तैयारी प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के संबंध में बिन्दुवार जानकारी प्रेषित किया जाना है। मतदान केन्द्रो का निर्धारण, स्थापना, निरीक्षण एवं मरम्मत की आवश्यकता के संबंध में ग्राम पंचायतवार जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में तीन दिनों के भीतर जमा करना है। निर्वाचन कार्य मे लगने वाले वाहनो की संख्या का आंकलन, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति, संवेदनशील, अतिसवेंदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर सूची बनाने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोमस, जिला पंचायत के सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal