Breaking News

जांजगीर-चांपा:-केन्द्र प्रभारी गुणवत्तायुक्त धान क्रय करें-कलेक्टर,,,धान खरीदी केन्द्र पेण्ड्री का निरीक्षण,,,पर्याप्त कैप कव्हर व तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जांजगीर जिला मुख्यालय के निकट स्थित धान खरीदी केन्द्र पेण्ड्री का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें धान साफ सुथरा और गुणवत्तापूर्ण क्रय करने के निर्देश केन्द्र प्रभारी को दिए।कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारी से कहा कि वे धान तौलने के पूर्व ढेरी लगवाएं और धान साफ करने के बाद ही धान का तौल करवाएं। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केन्द्र प्रभारी शासन के निर्देशों का कड़ाई पालन करें और साफ सुथरा धान क्रय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नए व पुराने बारदानो के उपयोग स्टाक कर हिसाब पंजी में दर्ज करने के निर्देश  खरीदी केन्द्र प्रभारी को दिए। कलेक्टर ने पेण्ड्री धान उपार्जन केन्द्र में क्रय किए गए धान की गुणवत्ता और नमी परखी, धान की नमी की मात्रा 13.6 प्रतिशत पायी गयी।निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि आज दो ट्रक धान 360 क्विंटल का उठाव इस केन्द्र से किया गया है। कलेक्टर ने पानी से धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में कैप कव्हर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारदाने का स्टाक पंजी का निरीक्षण किया और खरीदी केन्द्र प्रभारी का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतडा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह सहित धान खरीदी से संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…

🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …