सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन मे नगरीय निकायवार नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक नगरीय निकाय के लिए तीन-तीन मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गयी है। नगरी निकाय के मास्टर ट्रेनर मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।आज मास्टर ट्रेनर श्री चन्द्रजीत सिंह राठौर, डाॅ एम के मधुकर और श्री रमाकांत पाण्डेय ने प्रशिक्षण में मतदान केन्द्र पर डाले गए मतपत्र और निर्वाचन कत्र्तव्य मतपत्र की गणना की तैयारी के संबंध में विस्तार से बताया। गणना अभिकर्ता को मतपेटी की सील दिखाना, मतपत्र को निकालकर खाली मतपेटी को अभिकर्ता को दिखाना, मतपत्र पर लगे सील को अभिकर्ता का दिखाने आदि प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, गणना टेबल की आवश्यक सामग्री, अभ्यर्थीवार प्राप्त मतों को ट्रे रखने, 50-50 मतपत्रो का बण्डल बनाने आदि के बारे में जानकारी दी गयी। निर्वाचक विवरणी और घोषणा पत्र तैयार करने के संबंध में बताया गया। गणना के पश्चात मतपत्रो को सील करने की जानकारी भी दी गयी। प्रशिक्षण में नगरीय निकाय के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal