सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक ने नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस 19 (सायं 05 बजे से) दिसंबर से 21 दिसंबर तक और मतगणना के दिन 24 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 19 दिसंबर को सायं 05 बजे से 21 दिसंबर को मतगणना के समाप्त होने तक और 24 दिसंबर को सम्पूर्ण दिवस को नगरीय निकाय एव समीपवर्ती ं स्थानों पर संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकाने बंद रहेगी। नगरीय निकाय क्षेत्रों के अलावा समीपवर्ती दुकानों में नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के पास के ग्राम खोखरा व सरखों, नगर पालिका परिषद चांपा के करीब सिवनी, नगर पंचायत सारागांव के करीब की ग्राम चोरिया, नगर पंचायत शिवरीनारायण के समीप ग्राम तुस्मा व लाहर्सी, नगर पालिका परिषद अकलतरा के समीप के ग्राम तरौद व कापन और नगर पंचायत नयाबाराद्वारा के करीब के ग्राम डूमरपारा क्षेत्र में संचालित मदिरा दुकाने निर्धारित दिवसों में बंद रहेगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal