सुनिल बर्मन@मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).स्थानीय जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ एन.एल.साहू का स्थानांतरण बेमेतरा जिला के नवागढ जनपद पंचायत सीईओ के पद पर हुआ है।जिसके लिए सोमवार 16 दिसम्बर को विदाई समारोह का आयोजन की गयी।समारोह में उपस्थित जन प्रतिनिधियो एंव अधिकारी कर्मचारियो ने कहा कि श्री साहू ने सभी के साथ एक व्यवहार कर सभी को साथ-साथ लेकर प्रत्येक कार्य को किया।सभी के साथ परिवार का सदस्य की भांति पेश आते थे।इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि आप सभी से मेरा परिवार जैसा संबंध है। जब भी आप लोग मुझे बुलाओगे तो मैं यहां तुरंत आऊंगा।इस मौके जनपद पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारीगण,कर्मचारीगण एंव जन प्रतिनिधीगण उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने खाद्य,नागरीक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात कर अडभार एवं डभरा मे अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम सेंटर प्रारंभ करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal