सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में आज जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में नगर पालिका निर्वाचन 2019 के लिए नियुक्त मतदान दलो को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक नगरीय निकाय के लिए दो-दो मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गयी है।प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो व तीन को मतदान प्रक्रिया का गहन प्रशिक्षण दिया गया। जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र के लिए मतदान दलो को आज जिला पंचायत परिसर के पुराने लाईवलीहुड काॅलेज भवन में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स डाॅ के पी कुर्रे, डाॅ डीएस मरावी और श्री आर डी राठौर ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केन्द्र तक पहुचनें, मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान के लिए आवश्यक तैयारी करने, निर्धारित समय में मतदान प्रारंभ करवाने आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। मतदाता की अंगुली में अमिट स्याही लगाने, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी सील करने के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार प्रकाश चन्द्र सहित मतदान दल के सदस्य उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal