सुनिल बर्मन@मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).शनिवार 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे के पश्चात् एचकेपी 24 न्यूज टीम ने बसंतपुर,गोरखापाली,मोहंदीखुर्द,मोहंदीकला,औरदा,सोनादुला,कटारी एंव पिकरीपार मे आंगनबाडी केन्द्र का दौरा किया।इस दौरान सभी आंगनबाडी केन्द्रो मे ताला लटका हुआ था।जब एचकेपी 24 न्यूज टीम ने आंगनबाडी केन्द्र के आस-पास उपस्थित लोगो से पूछा कि इतना जल्दी कैसे दे दी गयी है।तब लोगो ने बताया कि शासकीय शाला का अवकाश जल्दी हो गया।इसलिए आंगनबाडी केन्द्र मे भी छूट्टी दे दी गयी।जबकि नियमित आंगनबाडी केन्द्र का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होना है।लेकिन नियम विरुध्द निर्धारित समय से पहले लापरवाही पूर्वक आंगनबाडी केन्द्रो मे ताला लटका दी गयी।ऐसे लापरवाही पूर्वक कार्य करने वाले आंगनबाडी सम्बंधित कर्मचारियो के खिलाफ उचित कार्रवाही करने का आवश्यकता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal