सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आकस्मिक मृत्यु के आठ प्रकरणों में पीड़ित परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मालखरौदा तहसील के ग्राम चरौंदा की मृतक श्रीमती ननकी बाई के निकटतम वारिस श्री भीम प्रसाद, सक्ती तहसील के बस्ती बाराद्वार के श्री रेखालाल पटेल की मृत्यु पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती अनूपा बाई, चांपा तहसील के ग्राम सिवनी की कुमारी याश्मिका साहू के निकटतम वारिस श्री मेघाराम साहू, नवागढ़ तहसील के ग्राम सलखन के श्री राजेश कुमार भारद्वाज के निकटतम वारिस श्री चैतराम, सक्ती तहसील के ग्राम कनेटी की मृतक श्रीमती सावित्री सिदार के निकटतम वारिस श्री पीताम्बर लाल सिदार, डभरा तहसील के ग्राम बारापीपर की कुमारी सरिता जांगड़े के निकटतम वारिस श्रीमती पुतरी बाई, ग्राम कुसुमझर के श्री पदुमलाल सारथी के निकटतम वारिस श्रीमती शुशीला, पुत्री सुमन, पुत्र बुधेश्वर और ग्राम पेण्डरूवां के श्री सीताम्बर मालाकार के निकटतम वरिस श्रीमती फूलबाई के लिए क्रमशः चार-चार लाख रूपये के मान से सहायता स्वीकृत की है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने खाद्य,नागरीक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात कर अडभार एवं डभरा मे अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम सेंटर प्रारंभ करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal