Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जिले में 69.658 मैट्रिक टन धान की खरीदी,,,धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें-कलेक्टर…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).जिले में 12 दिसंबर तक 69 हजार 658 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने सभी सहकारी समितियों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित कर कहा है कि वे समर्थन मूल्य पर क्रय किये जा रहे धान की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करायें।कलेक्टर ने कहा है कि जिले के सभी एस.डी.एम. सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करें, कि उनकी शाखा क्षेत्र की समितियों के द्वारा धान को आकस्मिक बारिश से बचाने कैंप कव्हर की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने समर्थन मूल्य पर क्रय किये गये धान की सुरक्षा का समुचित प्रबंध के निर्देश दिये हैं।
जिले में 12 दिसंबर तक 69 हजार 658 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान उठाव के लिए मिलर्स को 23.987 मैट्रिक टन का डिलेवरी आर्डर जारी किया जा चुका है। मिलर्स द्वारा उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों से कहा है कि वे मिलर्स को खरीदी केन्द्र से धान का उठाव करने तत्परता से सहयोग करें।

नोडल अधिकारी भौतिक सत्यापन करेंः-

कलेक्टर ने जिले में धान हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों से कहा कि वे निर्धारित तिथि को एप्प के माध्यम से धान के स्टाक का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को भौतिक सत्यापन की तिथि के निर्धारण की सूची दे दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …