Breaking News

जांजगीर-चांपा:-धान खरीदी में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए- सहकारिता सचिव,लघु सीमांत किसानों का धान पहले खरीदने के निर्देश,विकासखण्ड बम्हनीडीह में धान खरीदी की समीक्षा…  

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान उपार्जन के संबंध में राज्य शासन के निर्देशों का कड़ाई पूर्वक पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने धान का उपार्जन और परिवहन केवल दिन में करने, खरीदी टोकन जारी करने में लघु सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने और खरीदे गये धान को सुरक्षित रखने कैप कव्हर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।आज जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह में धान खरीदी की समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक भी मौजूद थे। श्री देवांगन ने खरीदी प्रभारियों नोडल अधिकारियों से कहा कि सही तौल में धान क्रय करें, सत्यापन में आसानी हो, इसके लिए स्टेकिंग निर्देर्शानुसार करें। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को क्रय किये गये धान, बारदानों का भौतिक सत्यापन करने तथा धान आवक व जावक पंजी का सत्यापन करने कहा। उन्होंने ढेरी लगाकर धान की गुणवत्ता परखने और आद्रता का माप करने तथा नये और पुराने बारदाने में धान की प्रजाति के अनुसार स्टेकिंग की कार्यवाही के निर्देश दिये।

आधार कार्ड ऋण पुस्तिका की जांच करें –
कलेक्टरः-

कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र प्रभारी धान खरीदने टोकन जारी करने के पूर्व आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका की जांच करें तथा पंजीयन में दर्ज रकबे का मिलान करते हुए टोकन जारी करें। उन्होंने छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश दिये, कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में नमी मापक यंत्र कार्यशील स्थिति में रखने और गुणवत्तायुक्त धान क्रय करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने धान की किस्मों के अनुरूप 15×12×10 फिट अनुसार बोरियां की स्टेकिंग कराने कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, चांपा एसडीएम श्री बजरंग दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …