सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन और कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बम्हनीडीह स्थित धान खरीदी केन्द्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांने केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आये किसानों के टोकन, किसान किताब पर्ची सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। सहकारिता सचिव ने खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में शासन के निर्देशों और खरीदी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी की जाए। धान बेचने आये किसानों से चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री तीर्थराज अग्रवाल, एस.डी.एम. चांपा श्री बजरंग दुबे, जनपद सी.ई.ओ सहित खरीदी से संबंधित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सहकारिता निरीक्षक को ड्यूटी से हटाने के निर्देश,करनौद धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षणः-
सहकारिता सचिव श्री धनंजय देवांगन और कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम करनौद के धान उपार्जन केन्द्र में उपार्जित धान की स्टेकिंग निर्देशानुसार नहीं किये जाने पर सहकारिता निरीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने सहकारिता निरीक्षक को धान खरीदी ड्यूटी से पृथक करने की कार्यवाही के निर्देर्श दिये।निरीक्षण के दौरान श्री देवांगन ने तराजू और आद्रतामापी यंत्र की जांच की। उन्होंने बारदाना पंजी, धान आवक और उठाव पंजी का गंभीरता से संधारण करने के निर्देश दिये। धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर की व्यवस्था के निर्देश दिये।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal