Breaking News

जांजगीर-चांपा:-गौठान निर्माण कार्यों की कलेक्टर करेंगे विकासखण्ड स्तर पर समीक्षा-जिला पंचायत सीईओ…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक की अध्यक्षता में सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाडी (एनजीजीबी) के तहत गौठान में निर्मित, स्वीकृत निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक विकासखण्ड स्तर पर की जाएगी। समीक्षा बैठक 11 दिसम्बर को नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा, बलौदा विकासखण्ड सभाकक्ष में होगी। वहीं 12 दिसम्बर को जैजैपुर, मालखरौदा, सक्ती एवं 13 दिसम्बर को बम्हनीडीह एवं डभरा विकासखण्ड सभाकक्ष में समीक्षा बैठक रखी गई है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक द्वारा विकासखण्डवार बनाए गए गौठानों की समीक्षा की जाएगी। नवागढ़ विकासखण्ड सभाकक्ष में दिनांक 11 दिसम्बर को सुुबह 11 बजे से, पामगढ विकासखण्ड के सभाकक्ष में 11 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से, अकलतरा विकासखण्ड में दोपहर अपरान्ह 3 बजे एवं बलौदा विकासखण्ड में शाम 5 बजे से स्वीकृत, निर्मित गौठानों, चारागाहों, पैरादान एवं स्व सहायता समूहों की गतिविधियों आदि की समीक्षा की जाएगी। 12 दिसम्बर को जनपद पंचायत जैजैपुर सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से मालखरौदा विकासखण्ड में दोपहर 2 बजे से एवं सक्ती विकासखण्ड में शाम 4 बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। 13 दिसम्बर को जनपद ंपचायत बम्हनीडीह सभाकक्ष में 11 बजे से एवं डभरा विकासखण्ड में अपरांह 3 बजे से समीक्षा बैठक होगी। बैठक में संबंधित जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, गौठानों के नोडल अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …