सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक 11 दिसंबर को जिले के चार विकासखंडों में विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की समीक्षा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे सुबह-11:00 बजे जनपद नवागढ़, दोपहर 1:00 बजे जनपद पंचायत पामगढ़ , 03:00 बजे जनपद अकलतरा में और शाम-5:00 बजे जनपद बलौदा के सभाकक्ष में धान खरीदी की समीक्षा बैठक लेंगे। इन बैठकों में धान खरीदी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी , तहसील स्तरीय नोडल और उपार्जन केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।इन अधिकारियों को संबंधित उपार्जन केंद्र के विकासखंड मुख्यालय में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal