सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्युज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज अकलतरा ब्लाक के झूलन पकरिया और नवागढ़ ब्लॉक के अमोरा धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा की और आद्रतामापी का परीक्षण किया।उपार्जन के लिए लाये गये धान का सही स्टेकिंग नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए धान को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन के संबंध में राज्य शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उपार्जन केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों से कहा कि केवल वास्तविक किसानों का धान खरीदा जाए। कोचिया और बिचौलियों से सावधान रहें। क्षमता अनुसार टोकन जारी करें। धान को स्टेकवाईस रखें। बारदाना की कमी हो उससे पहले जिला कार्यालय को सूचित करें। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल उपस्थित थे।जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 3 लाख 82 हजार 95 क्विंटल धान 9 हजार 630 किसानों से खरीदी की जा चुकी है। जिले में एक लाख 73 हजार 568 किसानों का पंजीयन है। जिले के कुल 2 लाख 19 हजार 862.48 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के अनुसार 82 लाख 44 हजार 843 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 209 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है।
Check Also
कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…
🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …
HKP24News Online News Portal