Breaking News

जांजगीर-चांपा:-बुद्धेश्वरी एंव विनय को मिली ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).शासकीय सेवा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव श्री गुलाबचंद जायसवाल के 31.05.2018 को आकस्मिक निधन पर उनकी पत्नी श्रीमती बुद्धेश्वरी जायसवाल को एवं ग्राम पंचायत सचिव स्व. श्री चितरंजन सुल्तानिया के 25.08.2019 को आकस्मिक निधन के बाद उनके पुत्र श्री विनय सुल्तानिया को अनुकंपा नियुक्ति दी गई।जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि छग शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के परिपत्र क्रमांक 3640 एवं छग सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर के पत्र के अनुसार, तथा समय-समय पर जारी अनुदेशों के तहत श्रीमती बुद्धेश्वरी जायसवाल स्व श्री गुलाबचंद जायसवाल को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर वेतनमान 3500-10000 ग्रेड वेतन 1100 रूपए में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी रूप से निम्नलिखित शर्तो के अधीन अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा के विकल्प पर जनपद पंचायत डभरा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह छग शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के परिपत्र क्रमांक 3640 एवं छग सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर के पत्र के अनुसार, तथा समय-समय पर जारी अनुदेशों के तहत ग्राम पंचायत सचिव के पद पर वेतनमान 3500-10000 ग्रेड वेतन 1100 रूपए में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी रूप से निम्नलिखित शर्तो के अधीन अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ के विकल्प पर जनपद पंचायत पामगढ़ में पदस्थ किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …