सुनिल बर्मन@मालखरौदा-डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव अपने गांव-गांव भ्रमण करने के दौरान किसानो से फसल कटाई करने पश्चात् गौठान मे पैरा दान करने निवेदन कर रहे है।श्री यादव ग्रामीण किसानो को फसल कटाई पश्चात् खेत मे शेष बचे अवशेषो को आग से जलाने का नुकसान एंव खेत मे बचे अवशेषो को आग से नही जलाने खेत मे ही रखने का लाभ के बारे मे जानकारी दे रहे है।वही फसल कटाई पश्चात् खेत एंव खलिहानो मे पडे पैरा को अपने नजदीकी गौठान मे दान करके बुजुबान पशुओ के लिए भोज्य पदार्थ उपलब्ध करवाने मे योगदान देकर पुण्य का भागीदारी बनने आग्रह कर रहे है।श्री यादव किसानो से चर्चा के दौरान बोल रहे है,कि अगर आपके खेत एंव खलिहान आपके नजदीकी गौठान से बहुंत दूर है।उस स्थिति मे अपने नजदीकी गौठान के सरपंच एंव सचिव को गौठान मे पैरा दान करने ईच्छूक होने का जानकारी देवे।ताकि सरपंच एंव सचिव सहित गौठान सम्बंधित समिति के सदस्य अपने साधन से आपके खेत या खलिहान मे पडे पैरा को गौठान तक पहुंचा देंगे।श्री यादव गांव-गांव के किसानो को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लगातार अपने नजदीकी गौठान मे पैरा दान करने आग्रह कर रहे है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal