सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने शनिवार 7 दिसम्बर को माजरकूद गांव भ्रमण कर नागरिको के समस्याओ से रुबरु हूए।विशेष कर नदी किनारे सब्जी का फसल लगाने वाले एंव मछली पकडने वालो से मुलाकात कर विशेष चर्चा किया।नागरिको को श्री यादव ने स्वरोजगार का महत्व के बारे मे बताकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।लोगो को श्री यादव ने कहा कि आप सभी अपना-अपना आर्थिक स्थिति स्वयं ही कडी मेहनत प्रयास करके मजबूत कर सकते है।आगे कहा कि सिर्फ सरकारी नौकरी या किसी नीजी कम्पनी मे काम करके ही नही बल्कि स्वयं का लघु उद्योग या व्यापार कर अपना-अपना आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है।नदी किनारे के गांवो मे धान का फसल ठीक से नही होता है।जिसके कारण किसान धान का फसल बहुंत ही कम मात्रा मे लगाते है।श्री यादव ने कहा कि रेतीला भूमि है।ऐसे मे भूमि के स्थिति अनुसार फसल लगाने पर फसल पर्याप्त मात्रा मे उत्पन्न हो सकेगा।तरबूज ककडी प्याज जैसे फसल रेतीला भूमि मे लेने लाभ दायक साबित होगा।नागरिको को स्वरोजगार से होने वाला लाभो के बारे मे जानकारी प्रदान कर श्री यादव ने नागरिको को स्वरोजगार की ओर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal