सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).शनिवार 7 दिसम्बर को एचकेपी 24 न्यूज टीम ने मालखरौदा विकासखण्ड एंव डभरा विकासखण्ड क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामो का शासकीय शालाओ का दौरा कर जायजा ली गयी।तब सुबह 11:00 बजे मालखरौदा विकासखण्ड के बिलाईगढ का शासकीय प्राथमिक शाला एंव सुबह 11:10 बजे डभरा विकासखण्ड के तेन्दुमुडी का शासकीय प्राथमिक शाला मे ताला लटक गया था।शाला के आस-पास ना कोई शिक्षक और ना ही कोई छात्र-छात्रा नजर आ रहा था।ऐसे मे यह तय है,कि एचकेपी 24 न्यूज टीम का उन शालाओ मे पहुंचने के करीब 20-25 मिनट पूर्व ही ताला लटका दी गयी होगी।नियमानुसार शनिवार को शाला खुलने का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे तथा शाला बन्द होने का निर्धारित समय सुबह 11:30 बजे है।शासकीय शालाओ का संचालन निर्धारित समय तक करवाने विभागीय अधिकारियो को विशेष ध्यान देने का आवश्यकता है।वही लगातार शालाओ के निरीक्षण करने का जरुरत है।ताकि शासकीय शालाए निर्धारिय समय मे खुले एंव निर्धारित समय मे बन्द की जा सके।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal