सुनिल बर्मन@रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज).संचालक लोक शिक्षण के दिनांक 6 दिसम्बर को कुरूद विकासखण्ड की पूर्व माध्यमिक शाला अटंग के निरीक्षण के दौरान शासन के आदेशों की अवहेलना के कारण शाला के प्रधान पाठक श्री नरसिंह साहू को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रधान पाठक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुरूद निर्धारित किया गया है।संचालक लोक शिक्षण श्री एस. प्रकाश द्वारा धमतरी जिले के विकासखण्ड कुरूद अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अटंग के 6 दिसम्बर को औचक निरीक्षण में प्रधान पाठक श्री नरसिंह साहू अनुपस्थित पाए गए। साथ ही बच्चों के शैक्षणिक स्तर संतोषप्रद नहीं पाए जाने और संस्था में पानी की पर्याप्त सुविधा होने पर भी किचन गार्डन तैयार नहीं कर विभागीय योजनाएं के प्रति उदासीन होने तथा आदेशों/निर्देशों की अवहेलना के साथ ही विद्यालय में अपने कर्तव्य से बिना सूचना, अनुमति के अनुपस्थित रहना गंभीर अनुशासनहीनता की प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal