सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).एचकेपी 24 न्यूज टीम के व्दारा शनिवार 7 दिसम्बर को आंगनबाडी केन्द्रो का विशेष दौरा कर जायजा लेने पर निर्धारित समय से पहले कुछ आंगनबाडी केन्द्रो मे ताला लटक गया था।जब टीम दोपहर 12 बजे खुरघट्टी के मांझीडेरा का आंगनबाडी केन्द्र पहुंचा।जहां आंगनबाडी केन्द्र मे ताला लटका हुआ था।वही दोपहर 12:20 बजे सिरियागढ का आंगनबाडी पहुंचने पर केन्द्र मे ताला लटका हुआ था।जहां से दोपहर 12:50 बजे बसंतपुर पहुंचने पर आंगनबाडी केन्द्र मे ताला लटका था।वही दोपहर 1:20 बजे फरसवानी पहुंचने पर आंगनबाडी केन्द्र मे ताला लटक गया था।आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है।मानिटरिंग के लिए नियुक्त सुपरवाईजर भी अपना कार्य ठीक ढंग से नहीं निभा रहे हैं।गांव के लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र सुबह के समय खुल गया था। लेकिन बंद जल्द हो गया।आंगनबाडी केन्द्रो के खुलने का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे एंव केन्द्र बन्द होने का निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे है।विभागीय अधिकारियो को इस ओर ध्यान देने का आवश्यकता है।ताकि आंगनबाडी केन्द्रो का नियमानुसार संचालन हो सके।वही आंगनबाडी केन्द्र मे सभी नौनिहाल अनौपचारिक प्राप्त कर सके।नाश्ता एंव भोजन भी ग्रहण कर सके।वही कुपोषणमुक्ति का लक्ष्य प्राप्त करने मे कामयाबी मिल सके।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal