Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मनरेगा के 5 कार्यक्रम अधिकारी एंव 13 तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी मूलक कार्यों में लापरवाही बरतने, मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में असफल रहने पर जनपद पंचायत जैजैपुर, बम्हनीडीह, बलौदा, नवागढ़ एवं डभरा के कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं मनरेगा के तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने, स्वीकृत कार्यो को समय पर शुरू नहीं करने महत्वपूर्ण योजना एनजीजीबी के निर्देशों का पालन नहीं करने पर डभरा के 13 तकनीकी सहायक को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जिपं सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में मजदूरी मूलक कार्यों को पहली प्राथमिकता से शुरू किए जाने के निर्देश संबंधित कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक को लगातार दिए गए। मनरेगा के पंजीकृत अकुशल परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराना है। इसलिए कार्यक्रम अधिकारियों को ऐसे मजदूर जिनको वर्तमान में 75 दिवस से अधिक रोजगार प्रदान किया गया है उनको चिन्हांकित कर उन्हें 100 दिवस का रोजगार प्रदाय कराने कहा गया। साथ ही इसकी लगातार समीक्षा बैठक निर्देशित किया गया। बावजूद इसके कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक इसमें रूचि नहीं दिखाए, जिसके चलते नोटिस जारी किया गया। वहीं डभरा के 13 तकनीकी सहायक को ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक मजदूरी मूलक कार्यों को चिन्हांकित कर तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने कहा गया। स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ नहीं कराये जाने एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के सफल क्रियान्वयन का समय सीमा में पालन सुनिश्चित नहीं किया गया। तकनीकी सहायकों को इस संबंध में बार-बार उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद भी कार्यों में रूचि नहीं लेने के चलते योजना का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा मुख्यालय में नहीं रहने, कार्यालय में उपस्थिति नहीं रहने, ग्राम पंचायतों में भ्रमण नहीं करने को लेकर जिपं सीईओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी किया। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक को तीन दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

इनको मिला कारण बताओ नोटिस

जनपद पंचायत जैजैपुर सुश्री धरमीन सिंगरौल, बम्हनीडीह सुश्री विभा मरावी, बलौदा श्री ह्रदयशंकर, नवागढ़ श्री चंद्रशेखर सूर्यवंशी एवं डभरा श्री कृष्णकुमार देवांगन को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। वहीं डभरा के तकनीकी सहायक श्री बालाराम कश्यप, श्री प्रकाशचंद्र गुप्ता, श्री पुनीत साहू, श्री रविकांत नेताम, श्री गौतम महेश्वरी, श्री प्रवीण कुमार देवांगन, सुश्री अनिमा साहू, सुश्री खिलेश्वरी साहू, श्री प्रकाश चंद्र उरांव, श्री आशीष पटेल, श्री अभिषेक पटेल, श्री संजय कुमार धिरहे, श्री रमेश कुमार कंवर को नोटिस जारी किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …