Breaking News

डभरा:-सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने की कंवली,केकराभाठ एंव सुखदा गांव के गौठान का अवलोकन,जिला पंचायत सीईओ को गौठानो के वर्तमान वास्तविक स्थिति के बारे मे करवाया अवगत,गौठानो का स्थिति मे सुधार करवाने दी सुझाव…

सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने गुरुवार 5 दिसम्बर को ग्राम कंवली,केकराभाठ एंव सुखदा के गौठान का अवलोकन किया।श्री यादव ने सर्व प्रथम कंवली के गौठान का अवलोकन किया।गौठान तक पहुंचने का मार्ग खराब था।वही गौठान मे साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा था।बोरवेल का खुदाई की गयी है।लेकिन मोटर पम्प नही डालने के कारण बोरवेल से पानी नही निकल रहा है।गौठान मे पैरा एंव पानी व्यवस्था नही है।गौठान निर्माण कार्य आधा अधूरा पडा हुआ है।निर्माण कार्य वर्तमान मे जारी नही है जैसा स्थिति देख कर लग रहा था।गौठान के शासकीय सम्पत्ति का देख रेख करने एक भी व्यक्ति उपस्थित नही था।जो गौठान के पास सूचना बोर्ड लगा हुआ है।उसमे अभी कुछ भी जानकारी का उल्लेख नही की गयी है।जिससे स्थानीय लोग गौठान सम्बंधित जानकारी पाने से वंचित हो रहे है।जिम्मेदारो को सक्रिय होकर गौठान मे ध्यान देकर कार्य करने का आवश्यकता है।

 

 

 

 

इसके पश्चात् श्री यादव ने ग्राम केकराभाठ के गौठान का अवलोकन किया।जहां के गौठान देख कर श्री यादव को लगा कि निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।लेकिन गौठान का देख रेख करने वाला कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही था।गौठान अन्दर साफ-सफाई का अभाव होने के कारण गंदगियो का अंबार नजर आ रहा था।गौठान का लाभ वर्तमान मे पशुओ को नही मिल रहा है जैसा लगा।गौठान अन्दर जल एंव पैरा का अभाव नजर आ रहा था।केकराभाठ के गौठान का अवलोकन करने पश्चात् श्री यादव ने सुखदा के गौठान का अवलोकन किया।जहां के गौठान निर्माण कार्य अपूर्ण है।वर्तमान मे गौठान निर्माण कार्य जारी नही है जैसा स्थिति देख कर लगा।जहां गौठान का देख रेख करने वाला कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही था।गौठान अन्दर जल एंव पैरा का अभाव नजर आ रहा था।जिम्मेदारो का अनदेखी के कारण लगभग तैयार गौठान का लाभ पशुओ को नही मिल पा रहा है।गौठान निर्माण कार्य को निरंतर जारी रखने का आवश्यकता है।ताकि गौठान का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो सके।जिसका लाभ पशु पालको को मिल सके।वही गौठान स्थल मे देख रेख करने वाला किसी भी व्यक्ति का उपस्थित नही होने के कारण गौठान सम्बंधित शासकीय सम्पत्ति के चोरी होने एंव क्षतिग्रस्त होने का आशंका बना हुआ है।जिम्मेदारो को विशेष ध्यान देने का आवश्यकता है।जिससे कि गौठान सम्बंधित सामग्री का चोरी नही होने के साथ-साथ ही सामग्री को कोई भी क्षतिग्रस्त ना कर सके।श्री यादव ने गौठानो के वर्तमान वास्तविक स्थिति के बारे मे जिला पंचायत सीईओ को अवगत करवाकर पशु पालको के हित मे गौठान मे आवश्यक सुधार करवाने सुझाव दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …