सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने गुरुवार 5 दिसम्बर को ग्राम पंचायत ओडेकेरा के आश्रित ग्राम सरईपाली के गौठान का अवलोकन किया।गौठान तक पहुंचने के लिए चलने योग्य सडक का अभाव होने के कारण श्री यादव को खेत का मेड के सहारे गौठान तक पहुंचने को पडा।गौठान तक पहुंचने का करीब 1 किलो मीटर तक मार्ग बेहद ही खराब स्थिति मे है।
गौठान तक पहुंचने के लिए सडक मार्ग नही है।बल्कि खेत के मेड का सहारा गौठान तक पहुंचने को पड रहा है।गौठान पहुंच कर श्री यादव ने देखा कि गौठान मे साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा था।बोरवेल का खुदाई की गयी है।लेकिन मोटर पम्प नही डालने के कारण बोरवेल से पानी नही निकल रहा है।गौठान मे पैरा एंव पानी व्यवस्था नही है।गौठान निर्माण कार्य आधा अधूरा पडा हुआ है।निर्माण कार्य वर्तमान मे जारी नही है जैसा स्थिति देख कर लग रहा था।गौठान मे देख रेख करने एक भी व्यक्ति उपस्थित नही था।देख रेख के अभाव मे जितना निर्माण कार्य गौठान मे की गयी है।वह खराब होने लगा है।गौठान मे जो घेरा के लिए जो छोटा-छोटा खम्भा लगा हुआ है।वह जमीन की ओर गिरने लगा है।समय रहते इस ओर ध्यान नही देने के स्थिति मे जितना निर्माण कार्य की गयी है।वह पूरी तरह से खराब हो सकता है।जिसके कारण आगे पुनःकार्य करवाने को पड सकता है।गौठान सम्बंधित शासकीय देख रेख करने वाला कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही होने के कारण गौठान का शासकीय सामग्री के चोरी होने के साथ क्षतिग्रस्त होने का संभावना बना हुआ है।श्री यादव ने गौठान के वर्तमान वास्तविक स्थिति के बारे मे जिला पंचायत सीईओ को अवगत करवाकर पशु पालको के हित मे गौठान मे आवश्यक सुधार करवाने सुझाव दिया है।
Check Also
कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…
🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …
HKP24News Online News Portal





