सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).जिले में 15 नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए 6 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही पूरी हो चुकी है, सभी नगरीय निकायों में वार्ड पाषदों के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा की जाएगी। 9 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद 9 दिसंबर को चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी और चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा।मतदान 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषण 24 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से की जाएगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal