Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए दो सामान्य प्रेेक्षक नियुक्त…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निर्वाचन 2019 के संचालन के प्रेक्षण के लिए दो सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनो प्रेक्षक जांजगीर के सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। नगरीय निकाय निर्वाचन के संबंध में कोई भी व्यक्ति दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक सर्किट हाउस में मुलाकात कर सकते हैं। श्री अनिल सोनी के मोबाईल नंबर 8827221211 और श्री एच के शर्मा से मोबाईल नंबर 8109717001 में भी संपर्क किया जा सकता है।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, नगर पंचायत खरौद, शिवरीनारायण, राहौद, सारागांव, नवागढ़, बलौदा और नया बारद्वार के लिए प्रभारी मुख्य वनसंरक्षक वृत्त बिलासपुर श्री अनिल सोनी को सामान्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सक्ती, नगर पंचायत अड़भार, जैजैपुर, चन्द्रपुर और डभरा के लिए उप सचिव मंत्रालय श्री एच के शर्मा को सामान्य प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …