Breaking News

रायपुर :-स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा,सीजीएमएससी, डीकेएस अस्पताल और एनएचएम के कार्यों की समीक्षा,,,एंटी-रैबीज के 50 हजार टीके पहुंचे, एक लाख और टीके जल्द पहुंचेंगे,,,डीकेएस अस्पताल की दुकानों के नए टेंडर के निर्देश…

सुनिल बर्मन@रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज).स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन (सीजीएमएससी), डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में इन सभी विभागों की वित्तीय एवं नई व्यवस्थागत जरूरतों के बारे में विभागाध्यक्षों से जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने सीजीएमएससी को दवाईयों की खरीदी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर सभी अस्पतालों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल में दुकानों के संचालन के लिए जल्द नया टेंडर जारी करने कहा। उन्होंने वहां विद्युत के साथ ही सौर ऊर्जा का भी उपयोग कर बिजली के खर्चों में कमी लाने का सुझाव दिया।बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में एंटी-रैबीज के 50 हजार टीके हाल ही में पहुंचे हैं, जिन्हें अस्पतालों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। जल्द ही एक लाख टीके और आने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने अधिकारियों को इस टीके का निर्माण करने वाली कंपनी इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड (आआईएल) के चेयरमैन से बात कर प्रदेश की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त संख्या में टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने मेडिकल कॉलेजों के प्राध्यापकों और स्टॉफ का उपयोग जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के स्टॉफ को प्रशिक्षित एवं उपचार की नई तकनीकों को साझा किए जाने पर भी चर्चा की गई।श्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने विभागीय बजट के साथ ही सीएसआर और डीएमएफ राशियों के सदुपयोग के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आयुक्त एवं सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री भुवनेश यादव, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. एस.एल. आदिले और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।       

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …