सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).डभरा के कॉलेज मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक चालक को ठोकर मार दिया। जिससे घटना स्थल मे ही छात्र का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया।इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गयी।मृतक के परिजनो को तत्कालिक तौर पर 25 हजार रुपए मुआवजा देकर स्थिति को सामान्य की गयी।मिली जानकारी के अनुसार डभरा कॉलेज के सेकंड इयर का मालखरौदा क्षेत्र के नवापारा निवासी छात्र गुरुवार 5 दिसम्बर को दोपहर के समय कॉलेज से लौट रहा था।वह कॉलेज मोड़ के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।आरोपी ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने वाहन समेत अपने कब्जे में ले लिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal