सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज). नगरीय निकाय आम चुनाव 2019 के तहत जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद में पार्षद पदों के चुनाव के लिए 5 दिसंबर को कुल 31 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये। रिटर्निंग आफिसर एवं कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र प्राप्त किया। सहायक रिटर्निंग आफिसर श्रीमती लीना कोसम भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। आज 5 दिसंबर को जिन अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा कराये गये, उनमें वार्ड क्रमांक 1 से प्रीतम लाल कश्यप, वार्ड क्रमांक 2 से श्री शैलेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, वार्ड क्रमांक 3 से मोनू अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 4 से राहुल सेन, 5 से अवेदा खान, 6 से अमित कुमार यादव, 7 से प्रमोद थवाईत, सूरज गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 8 से विवेक सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक 9 रशीद खान, 10 से रामेश्वरी सूर्यवंशी, रवि कुमार सूर्यवंशी, 11 से संतोष कहरा, 12 से गोविन्द कुमार राठौर, 13 से जानकी बाई कहरा, 14 से आशुतोष गोस्वामी, 15 से रामबिलास राठौर, 16 से हितेश कुमार यादव, 17 से संतोषी दुबे, 18 से अमलेश्वरी राठौर, सीता पाण्डेय, 19 से वैदही राठौर, उर्मिला निर्मलकर, अन्नपूर्णा यादव, 20 से अमर सिंह गोड़, अमृतलाल खैरवार, 22 से अजीत गढ़वाल, शेषनाथ सूर्यवंशी, वार्ड क्रमांक 23 से अनिता कहरा, वार्ड क्रमांक 24 सविता गढ़वाल और वार्ड क्रमांक 25 से लिलेश्वर सूर्यवंशी शामिल है।
नगर पंचायत खरौद में 27 नामांकन दाखिलः- पार्षद पदों के चुनाव हेतु जिले के नगर पंचायत खरौद में 5 दिसंबर को 27 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। इस नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 से 5, वार्ड क्रमांक 3 से 3, वार्ड क्रमांक 4 से एक, वार्ड क्रमांक 5 से 4, वार्ड क्रमांक 6 से 3, 7, 8,, 9, 10, 11 से एक-एक, वार्ड क्रमांक 13 से 2, वार्ड क्रमांक 14 से 3 और वार्ड क्रमांक 15 से एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
सारागांव नगर पंचायत में 13 नामांकन दाखिलः- 5 दिसंबर को नगर पंचायत सारागांव में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुल 13 नामांकन दाखिल किये गये। वार्ड क्रमांक एक, दो, चार, पांच, 8, 12, एवं 14 से एक-एक, वार्ड क्रमांक 7, 9 एवं 13 से 2-2 नामांकन पत्र दाखिल किये गये।
नगर पंचायत बलौदा में कुल 15 नाम निर्देशन जमा किये गये, जिसमें से 13 नाम निर्देशन पत्र आज 5 दिसंबर को जमा हुए।
नगर पंचायत नवागढ़ में कुल 26 नाम निर्देशन अब तक जमा हुए हैं। जिसमे से 24 नाम निर्देशन आज गुरूवार को जमा हुए।
नगर पालिका सक्ती में कुल 44 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 21 नाम निर्देशन आज जमा किए गए।
नगर पंचायत अड़भार मेंं कुल चार नामनिर्देशन प्राप्त हुए, सभी आवेदन आज ही जमा हुए है।
नगर पंचायत राहौद में कुल 27 नाम निर्देशन प्राप्त हुए जिसमे आज 23 जमा किए गए।
नगर पंचायत जैजैपुर में कुल 07 नाम निर्दैशन जमा किए गए, जिसमें से 06 नाम निर्देशन आज जमा हुए।
नगर पंचायत चन्द्रपुर में कुल 03 नामनिर्देशन प्राप्त हुए हैं, सभी नामनिर्देशन पत्र आज ही जमा किए गए।
HKP24News Online News Portal