Breaking News

बलौदा बाजार :- धान खरीदी केन्द्र ढेकुना में गड़बड़ी का मामला,,,समिति प्रबंधक समेत तीन के विरूद्ध एफआईआर…

सुनिल बर्मन@बलौदा बाजार(एचकेपी 24 न्यूज).सिमगा के ढेकुना धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले समिति प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों के विरूद्ध सिमगा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 467, 468, 418, एवं 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। सिमगा के सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री अशोक साहू की रिपोर्ट पर कल रात सिमगा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। खरीदी केन्द्र ढेकुना के प्रभारी समिति प्रबंधक एवं फड प्रभारी श्री दिनेश वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर अश्वनी यादव एवं बारदाना प्रभारी धनेश घृतलहरे के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है।उप पंजीयक, सहकारिता से प्राप्त जानकारी के अनुसार  विश्रामपुर सोसायटी के अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र ढेकुना का जिला प्रशासन की टीम  ने विगत 3 दिसम्बर को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि ढेकुना में फर्जी तरीके से रजिस्टर तैयार कर खरीदे गये धान की मात्रा से 511 कट्टा धान ज्यादा पाया गया। जिसकी कीमत 5 लाख 11 हजार रूपये होती है। धान की ये मात्रा 3 तारीख को बिना टोकन जारी किये उपार्जन केन्द्र के भीतर लाया गया और नियमों के विरूद्ध बारदाना जारी कर तौल करके रखा गया। धान का मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर मामला उजागर हुआ। फड़ प्रभारी से पूछे जाने पर बताया कि उन्होंने 4 दिसम्बर की स्थिति मे काटे गये टोकन के विरूद्ध 9 किसानों का धान खरीदा गया है। फड़ में उपलब्ध धान एवं दस्तावेजों के अवलोकन करने पर स्पष्ट हुआ कि फड़ प्रभारी द्वारा इन किसानों का धान जिसका टोकन 4 दिसम्बर के लिए काटा गया था, को तौलकर उपार्जन केन्द्र में रखा गया, जिसका समायोजन 4 दिसम्बर को किया जाता। इस प्रकार आगामी दिवस हेतु अग्रिम धान तौलकर उपार्जन केन्द्र में रखना धान खरीदी नीति 2019-20 का सीधा उल्लंघन है। जिसके लिए समिति प्रबंधक एवं फड प्रभारी श्री दिनेश वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर अश्विनी यादव एवं बारदाना प्रभारी धनेश घृतलहरे प्राथमिक रूप से दोषी हैं। इसलिए उन तीनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …