सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने बुधवार 4 दिसम्बर को बालपुर के गौठान का अवलोकन किया।उक्त गौठान का लोकार्पण चन्द्रपुर विधानसभा के विधायक राम कुमार यादव ने हरेली त्यौहार मे किया था।जब श्री यादव गौठान पहुंचे।तब गौठान मे ताला लगा लटका हुआ था।जहां गौठान के देख-रेख करने वाला मौका पर कोई भी उपस्थित नही था।गौठान के अन्दर का स्थिति देख लगा कि वर्तमान मे गौठान का लाभ पशु पालको को नही मिल पा रहा है।वही गौठान के अन्दर साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा था।
पशुओ एंव पशु पालको के विचरण करने योग्य गौठान नही है।गौठान मे बोरवेल का खुदाई हुआ है।लेकिन उसमे मोटर पम्प सहित आवश्यक सामग्रियां नही डालने के कारण बोरवेल महज शो पीस बन कर पडा हुआ है।पशुओ का पीने के लिए जल एंव खाने के लिए पैरा घांस गौठान अन्दर उपलब्ध नही है।गौठान के अन्दर कुछ कार्य करने अभी भी अधूरा है।जैसा गौठान के अन्दर पडे ईटो को देखने से लग रहा था।गौठान के बाहर कुछ लोग अपना पशुओ को विचरण करवा रहे थे।जिनसे श्री यादव ने पूछा कि क्यूं गौठान अन्दर आप लोग अपने-अपने पशुओ का विचरण नही करवा रहे है?तब उन्होने श्री यादव के सवाल का जवाब मे कहा कि गौठान अन्दर का स्थिति पशुओ को विचरण करवाने योग्य नही है।गौठान के अन्दर मे पशुओ का पीने के लिए जल एंव खाने के लिए पैरा,घांस उपलब्ध नही है।ऐसे स्थिति मे पशुओ को गौठान अन्दर रखने पर पशुओ का मौत होने तय है।पशुओ का सुरक्षा के लिए गौठान अन्दर पशुओ का विचरण नही करवा रहे है।ग्रामीणो ने बताया कि गौठान को लेकर गौठान सम्बंधित जिम्मेदार लोग बहुंत लापरवाही बरत रहे है।गौठान को पशुओ के लिए उपयोगी बनवाने कोई भी ध्यान नही दे रहे है।यहां तक गौठान को देखने भी गौठान सम्बंधित जिम्मेदार लोग नही आते है।उनका लापरवाही के कारण गौठान महज शो पीस बन कर रह गया है।अगर जिम्मेदार लोग ध्यान देते तो गौठान साफ पशुओ एंव पशु पालको का विचरण योग्य बन जाता।वही पानी एंव पैरा,घांस का भी प्रबंध हो जाता।लेकिन जिम्मेदारो का निष्क्रियता लापरवाही के कारण लोकार्पण होने के बावजूद गौठान महज शो पीस बन कर रह गया है।जिसके कारण गौठान के बाहर पशुओ को विचरण करवाते पशु पालक नजर आ रहे है।गौठान के वर्तमान वास्तविक स्थिति से रुबरु होकर जिम्मेदारो के प्रति श्री यादव ने नाराजगी व्यक्त किया।वही गौठान के वर्तमान वास्तविक स्थिति के बारे जिला पंचायत सीईओ को अवगत करवाकर पशु पालको के हित मे गौठान मे आवश्यक सुधार करवाने सुझाव दिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal


