सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने जिले में स्थापित 98 उद्योगों पर डायवर्सन भू-राजस्व की बकाया 18 करोड़ 61 लाख 37 हजार 630 रूपये की राशि एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिये हैं। बकाया राशि जमा नहीं कराने पर संबंधित उद्योगों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।तहसीलवार उद्योगों की संख्या एवं बकाया डायवर्सन भू-राजस्व की राशि इस प्रकार हैः- अकलतरा तहसील के 8 उद्योगों पर 10 करोड़ 63 लाख 61हजार 738 रूपये, बलौदा तहसील के 9 उद्योगों पर 2 करोड़ 2 लाख 15 हजार 237 रूपये, जांजगीर तहसील के 27 उद्योगों पर 26 लाख 41 हजार 667, सक्ती तहसील के अंतर्गत 12 उद्योगों पर 32 लाख 40 हजार 487 रूपये, नगवाढ़ तहसील के अंतर्गत 6 उद्योगो पर 1 लाख 97 हजार 505 रूपये, मालखरौदा के 21 उद्योगों पर 39 लाख 31 हजार 643 रूपये, डभरा के 14 उद्योगों पर 4 करोड़ 58 लाख 119 रूपये और चांपा तहसील के अंतर्गत स्थापित 1 उद्योग पर 37 लाख 49 हजार 234 रूपये डायवर्सन भू-राजस्व बकाया है। वसूली हेतु उक्त सभी उद्योगों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal