Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जिले में मातृ वंदना सप्ताह की गतिविधियां जारी…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).जिले में 02 से 08 दिसंबर 2019 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत ’’मातृ वंदना सप्ताह’’ का अयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक तिथिवार पृथक-पृथक कार्यवाही कार्ययोजना अंतर्गत क्रियान्वित किया जाएगा। इसके तहत आ 04 दिसंबर को ‘‘पंजीकरण दिवस’’ अंतर्गत घर-घर जाकर लाभांवितों का चिन्हांकन करते हुए उनका फार्म भराया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार द्वारा आज एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के परिक्षेत्र अवरीद के आंगनबाड़ी केन्द्र अवरीद 4 में हितग्राहियों के घर गृहभेंट करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की गई। उनके द्वारा प्रथम किश्त की लाभार्थी श्रीमती कमला यादव के घर गृहभेंट किया गया व प्रथम किश्त हेतु फार्म भरवाया गया। साथ ही गर्भवती महिला के पति श्री जगनाथ यादव को संयुक्त रूप से परामर्श भी दिया गया। द्वितीय किश्त की लाभार्थी श्रीमती सुकवार धीवर के घर भी गृहभेंट कर उनका चिन्हांकन किया गया व उन्हें द्वितीत किश्त का फार्म भरवाया गया। गृहभेट दौरान करेक्शन क्यू के एक प्रकरण जिसमें आधारकार्ड संबंधी समस्या थी, का निराकरण भी किया गया। इसी दौरान परिक्षेत्र अंतर्गत तीनों किश्त प्राप्त कर चुके लाभार्थी श्रीमती लता धीवर के घर भी गृहभेंट किया गया व ‘‘मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति : सेल्फी कैम्पेन’’ के तहत् उनके साथ सेल्फी भी लिया गया। परिक्षेत्र भ्रमण दौरान  मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मध्यम कुपोषित बच्चा अभिजीत व गंभीर कुपोषित बच्ची शुभाक्षी के माता से संपर्क कर उन्हें परामर्श भी दिया गया। परिक्षेत्र भ्रमण दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति तिवारी, परिक्षेत्र पर्यवेक्षक श्रीमती ऋचा तिवारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति नागपाल भी उपस्थित थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …