Breaking News

मालखरौदा:-सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने की कलमी,पिहरीद,चारपारा एंव किरारी गौठान का अवलोकन,,,पिहरीद गौठान तक पहुंचने के दौरान होने वाली समस्या के साथ ही आवश्यक सुधार करवाने हेतु अन्य गौठानो के वर्तमान वास्तविक स्थिति के बारे मे जिला पंचायत सीईओ को करवाया अवगत,,,पशु पालको के हित मे जिला पंचायत सीईओ को गौठानो को पशुओ के लिए बेहतर से बेहतर बनवाने दी सुझाव…

सुनिल बर्मन@मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).मंगलवार 3 दिसम्बर को हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने ग्राम कलमी,पिहरीद,चारपारा एंव किरारी के गौठान का अवलोकन किया।श्री यादव ने देखा कि कलमी का गौठान मे गौठान से सम्बंधित शासकीय सम्पत्ति का सुरक्षा देख-रेख करने के लिए कोई भी व्यक्ति गौठान मे उपस्थित नही मिला था।जो गौठान सूचना बोर्ड लगा हुआ है।उसमे जानकारियो का उल्लेख नही की गयी है।स्थिति देख लगा कि वर्तमान मे कार्य नही चल रहा है।इससे स्पष्ट होता है,कि गौठान सम्बंधित जिम्मेदार कितना अत्यधिक लापरवाही बरत रहे है।गौठान के पास जो भी शासकीय सम्पत्ति पडा हुआ है।उसका देख रेख करने वाला कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही था।गौठान को लेकर बहुंत अत्यधिक लापरवाही जिम्मेदार बरत रहे है।यहां से श्री यादव ने पिहरीद के गौठान का स्थिति से रुबरु होने के दौरान देखा कि गौठान निर्माण कार्य अभी प्रगति पर नही है।गौठान निर्माण कार्य सम्बंधित सामग्रिया अस्त व्यस्त इधर-उधर पडा हुआ था।जिसका निगरानी करने वाला कोई भी व्यक्ति मौके पर उपस्थित नही था।गौठान परिसर मे साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा था।वही गौठान तक पहुंचने का मार्ग बहुंत ही खराब था।बडी मुश्किल से जैसे तैसे कर गौठान तक श्री यादव पहुंचे थे।गौठान तक पहुंचने के मार्ग पर जगह-जगह झाडिया एंव गंदगिया था।जिसके कारण मार्ग मे चलने के दौरान काफी दिक्कते आ रही थी।लेकिन हम सावधानी पूर्वक पैदल चल कर गौठान तक पहुंचे थे।वहां के गौठान सम्बंधित जिम्मेदार लोग गौठान तक पहुंचने तक के मार्ग का साफ-सफाई करवाने उचित नही समझ रहे है।जिसके कारण लोगो को गौठान तक पहुंचने मे बहुंत तकलीफ होगा।गौठान सम्बंधित लोग गौठान निर्माण कार्य को लेकर घोर लापरवाही बरत रहे है।गौठान निर्माण कार्य को बेहद ही हल्का मे ले रहा है।

श्री यादव ने चारपारा के गौठान का मौके पर जाकर जायजा लिया।जहां के गौठान का निर्माण कार्य अभी-अभी शुरु हुआ है।जैसा स्थिति देख लग रहा था।क्योकि सिर्फ गड्ढा का खुदाई कार्य शुरु हुआ है।लेकिन खुदाई कार्य पूर्ण नही हुआ है।गौठान को लेकर चर्चा करने के लिए मौके पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही था।स्थिति देख लगा कि गौठान निर्माण कार्य को गौठान सम्बंधित लोग हल्का मे ले रहे है।वही जम कर लापरवाही बरत रहे है।इसके पश्चात् श्री यादव ने किरारी के गौठान का अवलोकन किया।जहां मौके पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही मिला था।गौठान सम्बंधित शासकीय सम्पत्ति का देख-रेख किसी भी व्यक्ति व्दारा नही की जा रही थी।गौठान का उपयोग शुरु हुआ है या नही हुआ है।यह मौके पर स्थिति देख स्पष्ट नही हो पा रहा था।गौठान अन्दर साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा था।गौठान सम्बंधित जिम्मेदारो के व्दारा ध्यान नही देने के कारण ही लगभग बन कर तैयार गौठान अभी महज शो पीस बन कर रह गया है।जिन-जिन गौठानो का श्री यादव ने अवलोकन के बारे मे जिला पंचायत सीईओ जांजगीर-चांपा को अवगत करवाया।इसके साथ ही पशु पालको के हित मे सुधार करवाने सुझाव मे दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …