Breaking News

जांजगीर-चांपा:-केन्द्र प्रभारी साफ और सूखा धान क्रय करें-कलेक्टर,,,नवागढ़ विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज). कलेक्टर श्री  जनक प्रसाद पाठक ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे समर्थन मूल्य पर साफ और सूखा धान खरीदें।कलेक्टर आज जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के धान खरीदी केन्द्र धुरकोट, नवागढ़, नेगुरडीह, कटौद और नगर पंचायत शिवरीनारायण की मंडी में स्थापित धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने माइश्चर मशीन से धान की नमी की मात्रा नापी और उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता का अवलोकन किया। कलेक्टर ने खरीदी प्रभारियों से कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का टोकन काटने की कार्यवाही तेजी से करें। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र धुरकोट में 433 कट्टी धान, नवागढ़ में 160 क्विंटल धान की खरीदी की गई इनमें कृषक मेकल प्रसाद से 51.7 क्विंटल, देवेन्द्र कुमार से 40.40 क्विंटल, विमला बाई से 16.40 समेलाल से 22 और संतोष कुमार से 29.7 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। नेंगुरडीह धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री कोमल कश्यप ने बताया कि यहां 4 किसानों को टोकन जारी किया गया है। जो 4 दिसंबर को अपने धान लेकर केन्द्र पहुंचेंगे।  इसी प्रकार कटौद धान खरीदी केन्द्र द्वारा 10 किसानों को टोकन आज जारी किया गया। शिवरीनारायण खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यहां धनीराम और गेंदराम से 180 क्विंटल धान की खरीदी की गई। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी श्री अमृत कूजुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…

🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …