सुनिल बर्मन@मालखरौदा-सक्ति(एचकेपी 24 न्यूज).सोमवार 2 दिसम्बर को हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम आडिल एंव सक्ति जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम रगजा,अमलीडीहा एंव सिगनसरा का अवलोकन किया।पशु पालको के हित गौठानो की अवलोकन करने का अभियान के तहत् सर्व प्रथम श्री यादव मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम आडिल पहुंचे।जहां के गौठान का अवलोकन करने के दौरान श्री यादव ने देखा कि गौठान मे कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही था।स्थिति देख लगा कि गौठान निर्माण कार्य अभी-अभी शुरु हुआ है।वही वर्तमान मे कार्य प्रगति मे नही है।गौठान निर्माण कार्य को गौठान सम्बंधित लोग पूरी तरह से मजाक बनाकर चल रहे है।
गौठान परिसर मे गंदगी एंव जगह-जगह पर कांटेदार झाडिया का अंबार है।साफ-सफाई करने कोई ध्यान नही दे रहे है।गौठान का वर्तमान वास्तविक स्थिति ऐसा है,कि गौठान परिसर पशु या मनुष्य विचरण नही सकते है।अगर गौठान परिसर का साफ-सफाई रहता तो उस स्थिति मे आवारा पशुओ को अस्थायी तौर पर विचरण करवाया जा सकता था।वही पशु पालक भी गौठान का विचरण कर अपने पशुओ को गौठान तैयार होने के पश्चात् गौठान भेजने का तैयारी करते।स्थिति देख लगता है,कि गौठान सम्बंधित जिम्मेदार लोग ऐसा चाहते ही नही है।उनका मंशा गौठान को शो पीस साबित करवाना है।जैसा उनका लापरवाही और गौठान निर्माण कार्य मे ध्यान नही देने के कारण लग रहा है।यहां से श्री यादव सक्ति जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम रगजा पहुंचकर गौठान का अवलोकन किया।जहां मौके पर गौठान मे एक भी व्यक्ति उपस्थित नही मिला था।गौठान निर्माण कार्य पूर्ण नही हुआ है।स्थिति देख लगा कि वर्तमान मे गौठान निर्माण कार्य प्रगति पर नही है।निर्माण कार्य मे सामग्री उपयोग की जा रही है।वह गुणवत्ताविहिन लग रहा था।यहां गौठान परिसर का साफ-सफाई बढिया नजर आ रहा था।सम्बंधितो को गौठान निर्माण कार्य मे विशेष ध्यान देकर निर्माण कार्य को निरंतर जारी रखने चाहिए।ताकि गौठान जल्द ही बन कर तैयार हो सके।वही गौठान का लाभ पशु पालक उठा सके।गांव के गलियो मे आवारा पशुओ का जमावडा कम हो सके।वही पशुओ के कारण होने वाला सडक हादसो मे कमी हो सके।श्री यादव रगजा का गौठान निर्माण कार्य का अवलोकन करने पश्चात् सक्ति जनपद पंचायत क्षेत्र के अमलीडीहा की गौठान का अवलोकन किया।जहां गौठान तक पहुंचने रॉह बेहद कठिन था।गौठान से करीब 1 कि.मी.दूर बाईक को छोड कर श्री यादव पैदल मौके पर पहुंचे थे।जो गौठान बन रहा है।वह नाला किनारे है।गौठान का साफ-सफाई बढिया नजर आ रहा था।पौधा रोपण करने हेतु जाली भी बढिया लग गया है।स्थिति देख लगा कि वर्तमान मे कार्य नही चल रहा है।गौठान मे शासकीय सम्पति पडा हुआ है।उसका देख रेख करने वाला कोई भी उपस्थित नही था।गौठान सम्बंधितो का लापरवाही है।यहां से निकलने पश्चात् श्री यादव ने सक्ति जनपद पंचायत क्षेत्र के सिगनसरा की गौठान का अवलोकन किया।जहां गौठान मे भारी अव्यवस्था देखने को मिला।गौठान तक पहुंचने का रॉह ठीक नही था।जैसे तैसे कर श्री यादव बाईक से गौठान तक पहुंचे थे।गौठान अन्दर साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा था।निर्माण कार्य वर्तमान मे बन्द है।जैसा मौके पर स्थिति देखने से लग रहा था।गौठान सम्बंधितो व्दारा व्दारा घोर लापरवाही बरता जा रहा है।गौठान निर्माण कार्य सम्बंधित सामग्री का देख-रेख करने कोई भी व्यक्ति गौठान मे उपस्थित नही था।गौठान का स्थिति देख लगा कि गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण करने को सम्बंधित कोई ध्यान नही दे रहे है।गौठान के आस-पास साफ-सफाई के अभाव मे गंदगियो का अंबार नजर आ रहा था।लापरवाही बरतने एंव देख – रेख का अभाव के कारण जो गौठान मे घेरा लगाने सिमेंटेड छोटा-छोटा खम्भा लगा है।वह नीचे गिरने लगा है।श्री यादव ने पशु पालको का हित मे गौठानो का अवलोकन कर गौठानो के वर्तमान वास्तविक स्थिति का रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ को भेजा है।इसके साथ ही श्री यादव ने गौठानो मे सुधार करवाने जिला पंचायत सीईओ को कुछ सुझाव रिपोर्ट मे भेजा है।
HKP24News Online News Portal

















