Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगरीय निकाय आम चुनाव 2019,,,दूसरे दिन 3 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव के नामांकन दाखिले के दूसरे दिन सोमवार को 2 दिसंबर को तीन नगरीय निकायों में एक-एक अभ्यर्थी द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 18 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्रीमती सीतादेवी यादव ने नामांकन दाखिल किया। नगर पंचायत खरौद के वार्ड क्रमांक 14 (अनारक्षित महिला) से भारतीय जनता पार्टी से एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा। नगर पंचायत बाराद्वार वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित (मुक्त) वार्ड से एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया।जांजगीर-चांपा जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2019 के पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नियत है। 7 दिसंबर को दाखिल नामांकन पत्रों की रिटर्निग अधिकारियों द्वारा सुबह 10 बजे से  दोपहर 3 बजे तक संवीक्षा (जांच ) की जाएगी। 9 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थियों से नाम वापस लिये जा सकेंगे।अभ्यर्थियो से नाम वापसी के बाद 9 दिसंबर को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीक चिन्हों का आबंटन किया जाएगा। मतदान 21 दिसंबर शनिवार को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणाम की घोषणा 24 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से शुरू होगी। नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत जिले के 4 नगर पालिका और 11 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …