Breaking News

मालखरौदा:-निर्धारित समय से पहले शासकीय प्राथमिक शाला-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डिक्सी,शासकीय प्राथमिक शाला-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहंदीखुर्द में ताला बंद,नदारद मिले शिक्षक…

सुनिल बर्मन@मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज).ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ गांव के शालाओ में शिक्षक मनमाना ढंग से शाला का संचालन कर रहे हैं। समय से पूर्व बच्चों की छुट्टी देकर शाला में ताला जड़ कर चलते बन रहे हैं।विकासखण्ड स्तर के शिक्षा विभाग की अधिकारियो का निरंतर निरीक्षण नही करने के कारण शिक्षक भी मनमानी कार्य कर रहे हैं।शिक्षा विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे कार्यालय मे बैठे रहते हैं।जिनके कारण बच्चों के भविष्य में प्रभाव पड़ रहा है।मामला डिक्सी एंव मोहंदीखुर्द गांव के शासकीय प्राथमिक शाला एंव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है।जहां सोमवार 2 दिसम्बर को शिक्षक बच्चों का छुट्टी निर्धारित समय से करीब 40 मिनट पहले ही शाला बंद कर चले गए।जब एचकेपी 24 न्यूज के टीम ने डिक्सी एंव मोहंदीखुर्द गांव मे स्कूल ड्रेस पहने नजर आने वाले विद्यार्थियो से शाला संचालन बन्द करने के निर्धारित समय 4 बजे के पूर्व ही अवकाश दिए जाने का कारण जानने का प्रयास किया।तब विद्यार्थियो ने कहा कि पता नहीं कैसे जल्दी छुट्टी देकर चले गए।शिक्षक लोग छूट्टी दिए तो फिर हम लोग अपने-अपने घर आ गये।सुधार हेतु ऐसा निर्धारित समय के पूर्व शाला बन्द कर लापरवाही बरतने वाले शिक्षको के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियो को उचित कार्रवाही करने का आवश्यकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …