Breaking News

डभरा:-सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने की रामभांठा एंव ठाकुरपाली के गौठान का अवलोकन,पशु पालको के हित मे गौठान का वर्तमान वास्तविक स्थिति मे आवश्यक सुधार करवाने अवलोकन के बारे मे जिला पंचायत सीईओ को करवाया अवगत…

सुनिल बर्मन@डभरा(एचकेपी 24 न्यूज).हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक एंव सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने आज रविवार 1 दिसम्बर को रामभांठा एंव ठाकुरपाली के गौठान का अवलोकन किया।श्री यादव सर्व प्रथम रामभांठा के गौठान का अवलोकन किया।जहां गौठान तक पहुंचने के मार्ग ठीक नही है।जहां करीब दोपहर 12:20 बजे गौठान मे एक भी व्यक्ति उपस्थित नही था।स्थिति देख लगा कि निर्माण कार्य वर्तमान मे अभी जारी नही है।गौठान परिसर बेहद ही खराब गंदगीयुक्त था।वहां सरपंच,सचिव एंव गौठान सम्बंधित लोग लापरवाही पूर्वक कर रहे है।जैसे मौके पर स्थिति देखने से लग रहा था।स्थिति देख लगा कि गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण करने को लेकर सरपंच एंव सचिव लापरवाही बरत रहे है।गांव के गलियो मे पशु विचरण करते नजर आ रहे थे।

यहां रामभांठा के गौठान का अवलोकन करने पश्चात् श्री यादव ने ठाकुरपाली के गौठान का अवलोकन किया।यहां भी गौठान तक पहुंचने मार्ग ठीक नही है।वहां दोपहर करीब 1:10 बजे गौठान मे एक भी व्यक्ति उपस्थित नही था।स्थिति देख लगा कि निर्माण कार्य वर्तमान मे अभी जारी नही है।गौठान परिसर बेहद ही खराब गंदगीयुक्त नजर आ रहा था।जहां का वर्तमान स्थिति देख लगा कि गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण करने को लेकर सरपंच एंव सचिव बहुंत लापरवाही बरत रहे है।जहां गांव के गली मे पशु विचरण करते नजर आ रहे थे।श्री यादव ने पशु पालको के हित मे रामभांठा एंव ठाकुरपाली के गौठान का वर्तमान वास्तविक स्थिति के बारे जिला पंचायत सीईओ को अवगत करवाकर आवश्यक सुधार करवाने सम्बंधितो को निर्देशित करने का निवेदन किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …